सू ची ने लंदन में मनाया 67वां जन्मदिन

सू ची ने लंदन में मनाया 67वां जन्मदिन

सू ची ने लंदन में मनाया 67वां जन्मदिनलंदन : म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक और विपक्ष की नेता आंग सान सू ची ने मंगलवार को अपना 67वां जन्मदिन ब्रिटेन में मनाया।

सू ची ने अपने जन्मदिन की शुरुआत लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक संगोष्ठी को संबोधित करके किया।

वह अपने चार दिवसीय दौरे पर ब्रिटेन आई हैं। ब्रिटेन के इस दौरे में सू ची को काफी सम्मान मिल रहा है। अपनी यात्रा के दौरान वह देश के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी।

इसके अलावा वह राज परिवार के सदस्यों और प्रधानमंत्री डेविड कैमरन समेत कई प्रमुख नेताओं से मिलेंगी।

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में संगोष्ठी के बाद सू ची ऑक्सफोर्ड रवाना हो गईं जहां वह अपने परिवार से मिलेंगी।

सू ची की शिक्षा ऑक्सफोर्ड में ही हुई है और वर्ष 1988 में म्यामांर जाने से पहले वह अपने पति के साथ यहीं रहती थीं। वर्ष 1988 में अपनी बीमार मां को देखने म्यामांक गई सू ची आज ही अपने घर लौटी हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, June 19, 2012, 19:56

comments powered by Disqus