Last Updated: Sunday, September 30, 2012, 13:10

रंगून : म्यांमार की सैनिक सरकार के पूर्व नेता थीन सेन का कहना है कि यदि लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची को जनता का समर्थन प्राप्त होता है तो वह देश की राष्ट्रपति बन सकती हैं।
`बीबीसी` के अनुसार, सेन ने कहा कि जनता की इच्छाओं का सम्मान किया जाएगा। वर्ष 2015 में चुनाव में जनता जिसके पक्ष में भी मतदान करेगी, उसे स्वीकार किया जाएगा।
एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, सू ची राष्ट्र की नेता बनती हैं या नहीं, यह लोगों की इच्छा पर निर्भर करता है। यदि लोग उन्हें स्वीकार करते हैं तो मैं भी उन्हें स्वीकार करूंगा।
देश में सुधार कार्यक्रमों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि वह और सू ची साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
म्यांमार पर दशकों शासन करने वाले सेन ने दो दिन पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने सम्बोधन के दौरान सू ची को अमेरिकी कांग्रेस का स्वर्ण पदक मिलने के लिए बधाई दी थी। (एजेंसी)
First Published: Sunday, September 30, 2012, 13:10