सेक्स स्कैंडल : चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का अधिकारी बर्ख्रास्त

सेक्स स्कैंडल: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का अधिकारी बर्ख्रास्त

बीजिंग : चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने एक पदाधिकारी का सेक्स वीडियो सार्वजनिक होने के बाद शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया।

चोंगकिंग कांउंटी के वेबेई जिला समिति के सचिव ली झेंगफू के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्हें वीडियो में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। यह वीडियो 2007 का है।

इससे पहले ली ने इस वीडियो को फर्जी बताया था और इस बारे में एक महिला की गिरफ्तारी भी हो गई थी।

इस वीडियो को कुछ वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 23, 2012, 22:02

comments powered by Disqus