सैलानी के साथ बलात्कार से सदमे में है देश : स्विटजरलैंड

सैलानी के साथ बलात्कार से सदमे में है देश : स्विटजरलैंड

सैलानी के साथ बलात्कार से सदमे में है देश : स्विटजरलैंडबर्न : स्विटजरलैंड ने कहा है कि भारत में अपने देश की पर्यटक महिला के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना से वह ‘बुरी तरह सदमे’ में है। साथ ही स्विटजरलैंड ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की तुरंत शिनाख्त करने उन्हें न्याय के कठघरे में लाने की मांग की है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए स्विटजरलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस घटना से काफी सदमा पहुंचा है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इसे ‘एक त्रासद घटना’ करार दिया और कहा कि भारत में स्विटजरलैंड के राजनय स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

रजनयिकों ने स्थानीय अधिकारियों से इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की शीघ्र पहचान कर उन्हें न्याय के कठघरे में लाने की मांग की है।

स्विस ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक नई दिल्ली स्थित स्विस दूतावास एवं मुंबई स्थित वाणिज्य दूतावास पीड़ित जोड़े को सहायता मुहैया करा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि यह महिला दरिंदगी का शिकार तब बनी थी, जब वह अपने विदेशी साथी के साथ साइकिल से ओरछा से आगरा जा रही थी। इस दौरान शुक्रवार को वे झरिया गांव के पास टेंट लगाकर रुक गए थे। यहां इस दंपत्ति के साथ लूटपाट की गई और आरोपियों ने पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म किया। (एजेंसी)


First Published: Sunday, March 17, 2013, 18:34

comments powered by Disqus