स्नोडेन के डर से बोलिवियाई नेता के विमान का रास्ता बदला

स्नोडेन के डर से बोलिवियाई नेता के विमान का रास्ता बदला

स्नोडेन के डर से बोलिवियाई नेता के विमान का रास्ता बदलावियना : कई यूरोपीय देशों द्वारा बोलिवियाई राष्ट्रपति एवो मोरेल्स को ले जा रहे विमान को अपनी हवाई सीमा में दाखिला देने से इंकार करने पर विमान का रास्ता बदल कर ऑस्ट्रिया की ओर कर दिया गया। इन देशों को शक था कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की खुफिया सूचनाओं को लीक करने वाले अमेरिकी नागरिक एडवर्ड स्नोडेन इसी विमान में सवार हैं। ऑस्ट्रिया और बोलिविया के अधिकारियों ने कहा कि रूस में हुए सम्मेलन के बाद मोरेल्स को घर वापस ले जा रहे विमान में सीआईए के पूर्व अनुबंधकर्ता स्नोडेन नहीं थे। इस सम्मेलन में मोरेल्स ने स्नोडेन को शरण देने पर विचार करने की बात कही थी।

बोलिविया के विदेश मंत्री डेविड चोक्यूहुआन्सा ने कहा कि फ्रांस और पुर्तगाल को यह बताना होगा कि उन्होंने इस विमान का उनकी सीमा में उड़ने का अधिकार क्यों रद्द किया। मंत्री ने यह दावा किया कि इस फैसले से राष्ट्रपति के जीवन को खतरे में डाला गया। चोक्यूहुआन्सा ने ला पाज में कहा, हम नहीं जानते कि यह झूठ किसने फैलाया कि स्नोडेन मोरेल्स के साथ यात्रा कर रहे हैं। राष्ट्रपति एवो मोरेल्स के विमान के साथ किए गए इस अन्याय की हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने भर्त्सना करना चाहते हैं। मध्य रात्रि में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोलिवियाई उपराष्ट्रपति एलवारो गारशिया ने कहा कि सिर्फ फ्रांस और पुर्तगाल ही नहीं बल्कि इटली और स्पेन भी विमान को अपनी हवाई सीमा से होकर गुजरने के लिए मना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूरोप में साम्राज्यवाद मोरेल्स का अपहरण कर रहा है।

रक्षा मंत्री रूबेन सावेद्रा ने कहा,ऑस्ट्रिया में स्पेन के राजदूत ने हमें अभी सूचित किया है कि स्पेन के क्षेत्र के उपर से उड़ने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह नौ बजे वे हमसे दोबारा संपर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि स्पेन सरकार ने विमान को निकलने देने के लिए ‘राष्ट्रपति के विमान के पुनर्वलोकन की शर्त रखी है।’ इससे पहले चोक्यूहुआन्का ने कहा था कि स्पेन की सरकार ने मोरेल्स के विमान को वियना जाने से पहले उसके क्षेत्र से ईंधन भरने की अनुमति दे दी है।

फ्रांसिसी सरकार के अधिकारियों ने कहा कि वे इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि मोरेल्स के विमान को फ्रांस के उपर से उड़ने की अनुमति देने से इंकार किया गया है या नहीं। पुर्तगाल विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से इस पर टिप्पणी करने के लिए संपर्क नहीं हो सका। ऑस्ट्रियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने कहा कि स्नोडेन मोरेल्स के साथ नहीं थे। ऐसा माना जा रहा है कि स्नोडेन मास्को हवाईअड्डे के पारगमन क्षेत्र (ट्रांजिट एरिया) में छिपे हैं और एक दर्जन से भी ज्यादा देशों से राजनैतिक शरण मांग रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, July 3, 2013, 15:05

comments powered by Disqus