Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 09:15

मास्को : अमेरिकी भेदिया एडवर्ड स्नोवडेन वेनेजुएला में राजनीतिक शरण लेने पर राजी हो गए हैं। एक रूसी सांसद ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रूसी संसद के निचले सदन की अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के अध्यक्ष अलेक्सी पुश्कोव के ट्विटर पोस्ट का हवाला देते हुए कहा है कि जैसी उम्मीद थी उसीके मुताबिक स्नोवडेन ने (वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस) माडुरो की राजनीतिक शरण की पेशकश स्वीकार कर ली है।
उन्होंने लिखा है कि प्रत्यक्ष रूप से स्नोवडेन ने इस विकल्प को सबसे ज्यादा विश्वसनीय पाया है। बाद में यह पोस्ट हटा लिया गया और पुश्कोव ने अपने नए संदेश में कहा कि स्नोवडेन के फैसले की जानकारी उन्हें रूस के सरकारी टीवी चैनल वेस्टी 24 से मिली है। वेनेजुएला, निकारागुआ और बोलीविया ने स्नोवडेन को राजनीतिक शरण की पेशकश की थी। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, July 10, 2013, 09:15