'हमारा शत्रु तालिबान नहीं, अलकायदा है' - Zee News हिंदी

'हमारा शत्रु तालिबान नहीं, अलकायदा है'

वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा ने कहा है कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में अमेरिका का प्रमुख शत्रु अलकायदा है और तालिबान में अलकायदा का समर्थन करने वाले तत्व भी अमेरिका के निशाने पर हैं।

 

कांग्रेस की एक बहस में पेनेटा ने कहा ‘तालिबान बहुत बड़ा समूह है। दुनिया के उस भाग में हमारा प्रमुख शत्रु अलकायदा है। अलकायदा का समर्थन करने वाले तालिबान और आतंकवादी तत्व भी हमारे शत्रु हैं।’

 

सशस्त्र बलों की समिति में बजट पर सुनवाई के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में पेनेटा ने कहा ‘ और जाहिर है कि तालिबान में कुछ ऐसे तत्व भी हैं जो अलकायदा का समर्थन करते हैं। ये तत्व हमारे निशाने पर हैं।’
उन्होंने कहा ‘हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि वे फिर से अफगानिस्तान में सुरक्षित पनाहगाह स्थापित न कर सकें जहां से वे इस देश पर हमला करते हैं यह हमारा प्राथमिक लक्ष्य है।’

 

पेनेटा कांग्रेस सदस्य मैक थॉर्नबेरी के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने पूछा था ‘उप राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि तालिबान हमारा शत्रु नहीं है। क्या आप इससे सहमत हैं या क्या आप मानते हैं कि अफगानिस्तान में तालिबान हमारा शत्रु है? और अगर वे हमारे शत्रु हैं तो क्या हम यह देखते हुए सुरक्षित और स्थिर अफगानिस्तान से जा सकते हैं कि तालिबान और उनकी सुरक्षित पनाहगाहें पाकिस्तान में हैं।’ (एजेंसी)

First Published: Thursday, February 16, 2012, 12:44

comments powered by Disqus