हिंदी की होगी बहुत बड़ी भूमिका : दक्षिण अफ्रीका

हिंदी की होगी बहुत बड़ी भूमिका : दक्षिण अफ्रीका

हिंदी की होगी बहुत बड़ी भूमिका : दक्षिण अफ्रीकाजोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को कहा कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि दुनिया में उभरते भारत और हिंदी की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है।

दक्षिण अफ्रीका के वित्त मंत्री प्रवीन गोरधन ने विदेश राज्य मंत्री प्रनीत कौर के साथ नौवें विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि दुनिया में उभरते भारत और हिंदी की भूमिका बहुत बड़ी होने वाली है।

अमेरिका के वित्तीय संकट ने उसकी सारी पोल खोलकर रख दी है और पुरानी बातों और मान्यताओं को चुनौती मिलने लगी है। उन्होंने कहा कि अब दुनिया में किसी एक देश का प्रभुत्व नहीं रहने वाला है। ये बहुध्रुवीय, बहु संस्कृति और कई देशों की भूमिका वाला विश्व होगा।

गोरधन ने कहा,ये इत्तफाक की बात है कि आज से 150 साल पहले 1860 में भारत से दास के रूप में पहली बार मजदूरों को दक्षिण अफ्रीका लाया गया था। उसी की वषर्गांठ पर ये सम्मेलन आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति जेकब जूमा ने दक्षिण अफ्रीका की हिंदू महासभा की बैठक में कहा था कि आज की पीढ़ी के हिंदुओं को अंग्रेजी की बजाय हिंदी में बातचीत करनी चाहिए ताकि वे अपनी जडों और संस्कृति से जुड़े रहें।

गोरधन के मुताबिक जूमा ने अफ्रीका के जुलू सहित सभी समुदायों से कहा था कि वे अपनी भाषाओं का इस्तेमाल करें, अंग्रेजी का नहीं।

इस मौके पर मारीशस के कला एवं संस्कृति मंत्री मुक्तेश्वर चुन्नी ने कहा कि उनके यहां अंतरराष्ट्रीय हिंदी सचिवालय के मुख्यालय का काम तेजी से हो रहा है और ये उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। विश्व में 70 फीसदी लोग हिंदी बोलते हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 22, 2012, 18:17

comments powered by Disqus