हिंसक हुआ वॉलस्ट्रीट पर जारी आंदोलन - Zee News हिंदी

हिंसक हुआ वॉलस्ट्रीट पर जारी आंदोलन



न्यूयॉर्क : अमेरिका के शिकागो वॉलस्ट्रीट आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे करीब 175 प्रदर्शनकारियों को टेंट नहीं हटाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारी पुलिस के साथ टकराव से पीछे हट गए।

 


वॉल स्ट्रीट मूवमेंट के समर्थन में न केवल अमेरिकी शहरों बल्कि दूसरे देशों में भी प्रदर्शन हुए। दुनियाभर के शहरों में कल हजारों लोगों ने कॉरपोरेट लालच और वित्तीय संकट में वालस्ट्रीट की भूमिका के खिलाफ रैली निकाली। रोम में प्रदर्शन ने दंगे का रूप ले लिया। वहां करीब 70 लोग घायल हुए।

 

ज्यादातर मोर्चे में पुलिस के साथ टकराव नहीं हुआ। अमेरिका में शिकागो के अलावा न्यूयॉर्क और अन्य शहरों में दर्जनों लोग गिरफ्तार किए गए। शिकागो में पुलिस ने उमड़ती भीड़ को काबू में रखने या उन्हें निजी संपत्ति से दूर रखने के लिए कार्रवाई की। न्यूयॉर्क में दो अधिकारी घायल भी हो गए। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 17, 2011, 09:11

comments powered by Disqus