हैती में इसाक तूफान से 19 लोगों की मौत

हैती में इसाक तूफान से 19 लोगों की मौत

पोर्ट ओ प्रिंस (हैती) : कैरेबियाई देश हैती में चक्रवाती तूफान इसाक से मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। यहां के दूरदराज के इलाकों में तूफान से भारी तबाही हुई है।

हैती में शनिवार की सुबह इस तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। दो साल पहले आए शक्तिशाली भूकंप से पीड़ित लोग अब भी शिविरों में रह रहे हैं। उस भूकंप में ढाई लाख लोग मारे गए थे।

हैती की राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस और कुछ ग्रामीण इलाकों में तूफान की वजह से बाढ़ आ गई। कई जगह खंभे गिरे और 2001 में आए भीषण भूंकप में अपना घर गंवाने वाले लोगों के टेंटनुमा घर ध्वस्त हो गए।

वहीं डोमेनिक गणराज्य में दो लोगों की मौत हो गई। देश की पुलिस ने बताया कि नदियों में आई बाढ़ में दो व्यक्ति बह गए। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 27, 2012, 22:41

comments powered by Disqus