Last Updated: Tuesday, August 28, 2012, 21:28
लंदन : लास वेगास के एक होटल में राजकुमार हैरी की निर्वस्त्र अवस्था में तस्वीरें सामने आने के बाद ब्रिटेन के हजारों सैनिकों और प्रशंसकों ने फेसबुक के एक पेज के साथ जुड़कर इस पर अपनी निर्वस्त्र तस्वीरें अपलोड की हैं।
समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के अनुसार हैरी के समर्थन के लिए सैनिकों ने इंटरनेट का सहारा लिया है। लास वेगास के एक होटल की तस्वीरें सामने आने के साथ हैरी एक बार से विवादों में घिर गए।
राजकुमार हैरी के समर्थन में फेसबुक पर तैयार पेज के साथ लगभग 12,000 लोग जुड़ गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में ब्रिटेन के सैनिक भी शामिल हैं जो अफगानिस्तान में तैनात हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, August 28, 2012, 21:28