127 साल की हुई कांग्रेस, पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस

127 साल की हुई कांग्रेस, पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस

127 साल की हुई कांग्रेस, पार्टी ने मनाया स्थापना दिवसनई दिल्ली : कांग्रेस का 127वां स्थापना दिवस शुक्रवार को भव्‍य तरीके से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव राहुल गांधी सहित पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने भाग लिया।

पार्टी मुख्‍यालय में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने आज झंडा फहराया और बाद में वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।

गौर हो कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 को हुई थी। 24, अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर पार्टी की प्रमुख ने कांग्रेस का ध्वज फहराया। सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की। एजेंसी)

First Published: Friday, December 28, 2012, 09:20

comments powered by Disqus