Last Updated: Friday, August 24, 2012, 14:27
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र के आकलन के अनुसार भारत की जनसंख्या 2025 तक चीन की आबादी से अधिक होने का अनुमान है और 2060 तक देश की जनसंख्या 170 करोड़ हो सकती है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने आज लोकसभा में यह जानकारी दी।
उन्होंने नवीन जिंदल और योगी आदित्य नाथ के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार 2001 से लेकर 2011 तक 18 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में जनसंख्या देश की आबादी की औसत वृद्धि दर से अधिक रही।
आजाद ने बताया कि देश में 264 ऐसे जिलों की पहचान की गयी है जहां मानसिक स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य और परिवार नियोजन से जुड़े स्वास्थ्य संकेतक कमजोर हैं। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 24, 2012, 14:27