Last Updated: Thursday, November 29, 2012, 13:48

नई दिल्ली : सरकार ने गुरुवार को कहा कि रेलवे की सभी लंबित परियोजनाओं को पूरा करने में 50 वर्ष लग जाएंगे, लेकिन किसी भी परियोजना को रद्द नहीं किया जाएगा।
लोकसभा में शैलेन्द्र कुमार के प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि सांसदों की सिफारिश एवं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं का एलान होता रहा है। अगर सभी परियोजनाओं को पूरा किया जाए तब इस पर 4 लाख करोड़ रूपये का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि अगर इन सभी परियोजनाओं को पूरा करने की बात की जाए तब इसमें 50 वर्ष लग जाएंगे।
बंसल ने कहा कि यह बात सदस्यों को डराने के लिए नहीं कह रहे है। समय यह देखने का है कि कितने पैसे से परियोजना पूरी होगी। रेल मंत्री ने कहा कि हमें अपने संसाधनों को ध्यान में रखते हुए प्रथमिकता बनानी होगी। हम कहना चाहते हैं कि कोई भी परियोजना रद्द नहीं होगी।
शैलेन्द्र कुमार ने सरकार का ध्यान वषरे से लंबित परियोजनाओं की ओर दिलाते हुए पूछा था कि 20.30 वषरे से लंबित रेल परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में सरकार क्या पहल कर रही है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, November 29, 2012, 13:48