817 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार की घोषणा - Zee News हिंदी

817 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार की घोषणा




नई दिल्ली : सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न श्रेणियों के 817 पुलिस पुरस्कारों की घोषणा की। जम्मू कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ क्रमश: 22 और 14 पुरस्कार जीतकर पदकों की इस महत्वपूर्ण सूची में आगे रहे हैं।

 

शौर्य प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक सात अधिकारियों को, तीन आंध्र प्रदेश और चार सीआरपीएफ, पराक्रम के लिए पुलिस पदक 87 पुलिसकर्मियों को, उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक 93 पुलिसकर्मियों को और प्रशंसनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल 630 पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं।

 

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनसुार पराक्रम के लिए पदक पाने वालों में उत्तर प्रदेश के 18, मध्य प्रदेश के सात, छत्तीसगढ़ के चार और झारखंड तथा कर्नाटक का एक एक पुलिसकर्मी शामिल है।

(एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 25, 2012, 20:44

comments powered by Disqus