Last Updated: Friday, June 21, 2013, 14:27
बीकानेर : भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सिवणी पोस्ट पर आज तड़के सीमा सुरक्षा बल की 64वीं वाहिनी के दो जवानों में कहासुनी के बाद एक दूसरे को गोली मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक पी.सी.मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी घडसाना से 20 किलोमीटर दूर सिवणी पोस्ट पर 64वीं बटालियन के जवान जितेंद्र सिंह निवासी बुलंदशहर व बादल सिंह निवासी मेरठ ने एक दूसरे को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। (एजेंसी)
First Published: Friday, June 21, 2013, 14:27