CBI आज दर्ज करेगी आर्मी चीफ का बयान! - Zee News हिंदी

CBI आज दर्ज करेगी आर्मी चीफ का बयान!



ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

नई दिल्ली: सीबीआई शुक्रवार को आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह का बयान दर्ज कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक जनरल वी के सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रक्षा मंत्री एके एंटनी से मिलने का वक्त वक्त भी मांगा है। कहा यह भी जा रहा है कि आज प्रधानमंत्री से रक्षा मंत्री एके एंटनी भी मिल सकते है।

 

आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह ने हाल ही में अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें 14 करोड़ घूस देने की कोशिश की गई थी। उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि एक लॉबिस्ट द्वारा उन्हें 14 करोड़ की पेशकश की गई थी। उन्होंने कहा है कि इस बात की जानकारी उन्होंने रक्षा मंत्री ए के एंटनी को भी दी थी।

First Published: Friday, March 30, 2012, 10:13

comments powered by Disqus