Last Updated: Friday, April 20, 2012, 07:53
ज़ी न्यूज ब्यूरो नई दिल्ली: सीबीआई ने शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह का बयान दर्ज कर लिया है। सीबीआई शुक्रवार को टाट्रा ट्रक डील में 14 करोड़ की घूस पेशकश मामले में सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह से जानकारी के लिए उनके ऑफिस पहुंची। सेनाध्यक्ष से इस मसले पर पूछताछ की और बयान रिकॉर्ड कर लिया।
सेना के टाट्रा ट्रकों की खरीद में हुए घोटाले का सेनाध्यक्ष जनरल सिंह ने खुलासा किया था जिसके बाद इस मामले में सीबीआई जांच की जा रही है। सीबीआई इस मामले में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह से भी पूछताछ कर चुकी है।
जनरल ने दावा किया था कि उन्होंने रिश्वत की पेशकश के बारे में रक्षा मंत्री एके एंटनी को जानकारी दी थी। बाद में एंटनी ने भी माना था कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली थी और उन्होंने जनरल को कार्रवाई करने को कहा था।
सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने खुलासा किया था कि उन्हें सेना के लिए 600 घटिया वाहन खरीदने के बदले में 14 करोड़ रुपए घूस की पेशकश की गई थी।
First Published: Friday, April 20, 2012, 13:24