Last Updated: Wednesday, May 9, 2012, 16:52
नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत कांग्रेस के पतन की कहानी बयां करती है। यह बात आज यहां पार्टी प्रमुख नितिन गडकरी ने कही। उन्होंने कहा कि परिणामों से लोगों के बीच संदेश गया है कि कांग्रेस ने शासन करने की क्षमता को खो दिया है।
भाजपा के निर्वाचित पाषर्दों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश को भाजपा से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली नगर निगम में भाजपा की जीत की यात्रा कांग्रेस के पतन की शुरुआत है। हमें जीत का सिलसिला बरकरार रखना होगा।’ (एजेंसी)
First Published: Wednesday, May 9, 2012, 22:22