Last Updated: Monday, September 17, 2012, 18:51

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ प्रधानमंत्री कार्यालय ने पिछले 10 सालों में समावेशी विकास के क्षेत्र में हासिल 10 उपलब्धियों का ब्योरा दिया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर ऐसे 10 क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिसमें किए गए सुधार ने समावेशी विकास का लक्ष्य हासिल करने में मदद की।
माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर पीएमओ ने लिखा, "2.9 करोड़ से अधिक लोगों ने 2001 से 2011 के बीच दुपहिया वाहन खरीदे।"
10 उपलब्धियों की सूची में पांच के नाम सोमवार को गिनाए गए। इससे पहले रविवार को पांच उपलब्धियों के बारे में बताया गया था।
पिछले एक दशक में हासिल 10 उपलब्धियां इस प्रकार हैं :
- लगभग 3.8 करोड़ घरों में जलापूर्ति के लिए नल का कनेक्शन लगा।
-देश में कम्प्यूटर का प्रसार सबसे अधिक।
-2.9 करोड़ से अधिक परिवारों ने दुपहिया वाहन खरीदे।
-5.6 करोड़ परिवारों ने टीवी सेट खरीदे।
-4.4 करोड़ से अधिक परिवारों को अपना घर मिला।
-3.7 करोड़ से अधिक परिवारों ने एलपीजी या पीएनजी का कनेक्शन लिया।
-13.7 करोड़ घरों में दूरसंचार सुविधा पहुंची।
-छह करोड़ से अधिक घरों में बिजली सुविधा पहुंची।
-3.4 करोड़ से अधिक घरों में पक्के छत का निर्माण हुआ।
-7.7 करोड़ से अधिक परिवार बैंकिंग सेवा से जुड़े। (एजेंसी)
First Published: Monday, September 17, 2012, 18:51