Last Updated: Tuesday, December 27, 2011, 05:04
ज़ी न्यूज ब्यूरोमुंबई : सशक्त लोकपाल विधेयक के लिए पर समाजसेवी अन्ना हजारे का मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में अनशन 11 बजे से शुरू होगा। जुहू चौपाटी में गांधी की प्रतिमा को नमन करने के बाद अन्ना का काफिला जुलूस की शक्ल में मरदा मैदान के लिए रवाना हो गया है। खबर है कि रास्ते में उन्हें कुछ लोगों ने काले झंडे भी दिखाए।
जुहू चौपाटी पर महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि देने के बाद अन्ना हजारे का काफिला अनशन स्थल मरदा मैदान की तरफ निकल चुका है। अन्ना के काफिले में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। मुंबई में जिस समय अन्ना का अनशन का शुरू होगा ठीक उसी वक्त लोकसभा में लोकपाल विधेयक पर ऐतिहासिक बहस का भी आगाज होगा। लोकसभा में बहस को लाइव दिखाने के लिए अनशन स्थल पर एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है।
एमएमआरडीए के मैदान में अन्ना हजारे की तीन दिनी अनशन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। मैदान में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मुंबई पुलिस के 2000 पुलिसकर्मी अनशन स्थल पर तैनात रहेंगे। आसपास के जिलों से महाराष्ट्र अतिरिक्त सुरक्षा बल की 12 कंपनियां बुलाई गई हैं। अनशन स्थल की सुरक्षा के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा मेटल डिटेक्टर और बम डिस्पोजल स्क्वायड भी तैनात किए जा रहे हैं।
First Published: Tuesday, December 27, 2011, 13:57