Last Updated: Monday, August 13, 2012, 00:50
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली : भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ने वाले अन्ना के सहयोगियों ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली विधानसभा में अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। कहने का मतलब यह कि अब अन्ना के सहयोगी राजनीतिक दल बनाकर चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के कार्यकर्ताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया। दिल्ली में 2013 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
2014 में लोकसभा चुनाव भी होना है लेकिन उससे पहले दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में ही अन्ना के सहयोगी अपनी ताकत को आजमाएंगे। मालूम हो कि दिल्ली में अन्ना का आंदोलन काफी सफल रहा था इसीलिए अन्ना के साथियों को उम्मीद है कि उनकी मुहिम का असर दिल्ली चुनाव में दिखेगा।
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि अगर अन्ना कहें तो राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला तुरंत वापस ले लेंगे। उन्होंने लिखा है कि राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला सबसे पहले अन्ना ने ही लिया था। अरविंद ने ये भी लिखा है कि अन्ना के कहने के बाद ही राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला लिया गया है।
मालूम हो कि जंतर मंतर के आंदोलन के आखिरी दिन ये तय किया था कि अन्ना के सहयोगी अब राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। लेकिन बाद में इस तरह की खबरें भी आईं कि अन्ना राजनीतिक विकल्प तैयार करने के अपने सहयोगियों के फैसले पर सहमत नहीं थे लेकिन दबाव के आगे उन्हें झुकना पड़ा।
First Published: Monday, August 13, 2012, 00:50