Last Updated: Monday, June 11, 2012, 00:23

भिवानी (हरियाणा) : पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ने आज कहा कि वह अन्ना हजारे और रामदेव द्वारा उठाये गये मुद्दों का समर्थन करते हैं लेकिन उन्होंने अभी तक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में शामिल होने का फैसला नहीं किया है।
टीम अन्ना और रामदेव से जुड़ने के मुद्दे पर उनसे सवाल पूछे जाने पर उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि उन लोगों ने जो भी मुद्दा उठाया है उसका हरेक नागरिक का समर्थन है। आप भी इसका समर्थन करते हैं और मैं भी।
सेना प्रमुख के रूप में कार्यकाल के दौरान विवादों में फंस गये सिंह ने कहा, अभी मैने कुछ भी निर्णय नहीं लिया है। हर कोई भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहा है और यह अच्छा है। लड़ाई का स्वरूप क्या होगा यह वर्णन करना मुश्किल है। पहले मुझे चीजों को समझने दीजिये, बाद में इस पर निर्णय लिया जाएगा। सिंह ने कहा कि राजनीति में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। (एजेंसी)
First Published: Monday, June 11, 2012, 00:23