Last Updated: Wednesday, August 15, 2012, 23:48

ज़ी न्यूज ब्यूरो
देहरादून : योगगुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकपाल कानून रालेगण सिद्धि या पतंजलि योगपीठ (हरिद्वार) में नहीं बल्कि संसद में ही बनेगा।
रामदेव ने यह भी कहा कि टीम अन्ना के सदस्यों ने अन्ना हजारे को भ्रमित कर रखा है। उन्होंने एक बार फिर यह दोहराया कि राजनीतिक पार्टी बनाना उनका लक्ष्य नहीं है। कालेधन पर उनकी लड़ाई जारी रहेगा। मैं कोई चाणक्य नहीं बनना चाहता। उन्होंने ज़ी न्यूज से बातचीत में कहा अन्ना को साथ के लोग भ्रम में डाल रहे हैं। अन्ना खुद एक नेकदिल इंसान हैं। हालांकि लोकपाल के मुद्दे पर वह साथ-साथ हैं।
योगगुरु ने यह भी कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार मिटाना चाहती ही नहीं है। कालेधन के मामले में पर वह कतई गंभीर नहीं है। कांग्रेस के लिए व्यवस्था सर्वोपरि नहीं है, उनके लिए सत्ता सर्वोपरि है। सरकार यदि चाहे तो एक दिन में लोकपाल बिल पास करा सकती है, मगर वह सरकारी लोकपाल नहीं होना चाहिए। लोकपाल के कई फार्मेट आए, मगर यह सर्वदलीय लोकपाल होना चाहिए।
उन्होंने यह आरोप लगाया भी लगाया कि कांग्रेस उनके निकटतम सहयोगी आचार्य बालकृष्ण की हत्या की साजिश रच रहे हैं। रामदेव ने दिल्ली से लौटने के बाद देहरादून स्थित सुद्धोवाला जेल में अपने सहयोगी बालकृष्ण से मुलाकात की और बाद में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी बालकृष्ण की हत्या की साजिश रच रही है। इसको लेकर बालकृष्ण को सचेत कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बालकृष्ण के खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे सभी बेबुनियाद हैं। केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो का दुरूपयोग कर यह सब आरोप लगाये हैं, जिसका न्यायालय में सही जवाब दिया जाएगा।
बाबा रामदेव ने कहा कि वह राजनीति के साथ नहीं हैं बल्कि तिरंगे के साथ हैं। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार की जड़ में कांग्रेस है, जिसे उखाड़ फेंकने के लिए अंतिम दम तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
First Published: Wednesday, August 15, 2012, 23:48