अमरनाथ दर्शन के लिए नया जत्था रवाना

अमरनाथ दर्शन के लिए नया जत्था रवाना

अमरनाथ दर्शन के लिए नया जत्था रवानाजम्मू : अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए मंगलवार को 172 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना हुआ।

छह वाहनों के काफिले में सवार 40वां जत्था आज सुबह चार बजकर 40 मिनट पर यहां के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से अमरनाथ के लिए रवाना हुआ।

पुलिस ने बताया कि जत्थे में 126 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं जो पहलगाम और बालटाल स्थित आधार शिविरों के रास्ते में हैं। आज के जत्थे के साथ अमरनाथ के लिए अब तक जम्मू आधार शिविर से 51 हजार 224 श्रद्धालु रवाना हो चुके हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 6, 2013, 11:01

comments powered by Disqus