Last Updated: Monday, January 14, 2013, 16:17

अमेठी : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी और रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंच रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी दिल्ली से सुबह फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वे सड़क मार्ग से रायबरेली जाएंगे।
रायबरेली से लौटने के बाद वे गौरीगंज में एक सहायता समूह की पांच हजार महिला सदस्यों को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने बताया है कि राहुल मंगलवार शाम ही नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 14, 2013, 16:17