अरविंद केजरीवाल आज किसकी खोलेंगे पोल!

अरविंद केजरीवाल आज किसकी खोलेंगे पोल!

अरविंद केजरीवाल आज किसकी खोलेंगे पोल! ज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने अरविंद केजरीवाल आज फिर भ्रष्टाचार पर नया खुलासा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यह खुलासा काफी बड़ा हो सकता है। बुधवार को केजरीवाल ने ट्वीट किया, `आज के खुलासे के लिए तैयार रहिए। यह काफी बड़ा हो सकता है।`

केजरीवाल ने अभी तक इस बारे में किसी को भनक नहीं लगने दी है कि आज वह किसका खुलासा करने जा रहे है। इस बार सावधानी बरतते हुए केजरीवाल ने यह नहीं बताया है कि उनके निशाने पर कौन होगा। सियासी गलबरी में इस बात की खलबली मची हुई है कि निशाने पर आज कौन होगा और केजरीवाल आज किसको लपेटेंगे।

रॉबर्ट वाड्रा और नितिन गडकरी के बाद अरविंद केजरीवाल का यह तीसरा खुलासा होगा। भ्रष्टाचार पर नए केस का खुलासा आज शाम 4 बजे कंस्टिट्यूशन क्लब में किया जाएगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाते जगाते केजरीवाल राजनीति के खेल के भी माहिर हो गए हैं। केजरीवाल अब तक खुलासों के अपने दो दांव से दो हस्तियों को चित कर चुके हैं।

First Published: Wednesday, October 31, 2012, 10:05

comments powered by Disqus