अस्पताल में भर्ती विलासराव देशमुख की हालत में सुधार नहीं

अस्पताल में भर्ती विलासराव देशमुख की हालत में सुधार नहीं

अस्पताल में भर्ती विलासराव देशमुख की हालत में सुधार नहींचेन्नई : अस्पताल में भर्ती केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विलासराव देशमुख की हालत में अबतक सुधार नहीं हुआ है। लीवर संबंधी बीमारी के कारण यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विलासराव देशमुख अभी चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उपनगरीय पेरूमबक्कम के ग्लोबल अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि मंत्री दो दिनों की निगरानी में हैं। डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के नेता की स्थिति के बारे में और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने उनका कोई स्वास्थ्य बुलेटिन भी जारी नहीं किया । सूत्रों ने बताया कि ऐसा देश्मुख के परिवार वालों की इच्छा पर किया गया। अस्पताल सूत्रों ने कल सुबह उनकी हालत गंभीर बताई थी। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने मुंबई में कहा कि देशमुख की हालत स्थिर है।

देशमुख को कल एयर एम्बुलेंस से शहर लाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके 67 वर्षीय देशमुख अस्पताल में प्रख्यात यकृत प्रत्यारोपण सर्जन डा. मोहम्मद रेला की निगरानी में हैं। संभावना है कि उन्हें यकृत प्रत्यारोपण के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देशमुख को मुंबई के एक अस्पताल में संक्षिप्त इलाज के बाद यहां आनन फानन में लाया गया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 8, 2012, 10:30

comments powered by Disqus