आडवाणी का इस्तीफा देश के लिए शुभ संकेत : कांग्रेस -Advani`s resignation good for the country: Congress

आडवाणी का इस्तीफा देश के लिए शुभ संकेत : कांग्रेस

आडवाणी का इस्तीफा देश के लिए शुभ संकेत : कांग्रेस   पणजी: भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देश के लिए शुभ संकेत है। गोवा से कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही। सरदिन्हा ने कहा कि आडवाणी उन नेताओं में से एक हैं जिन्होंने हमेशा देश में `सामाजिक और सांप्रदायिक` भेदभाव को बढ़ावा दिया।

राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए आडवाणी की सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथ यात्रा से जुड़े सवाल का सरदिन्हा उत्तर दे रहे थे। लोकसभा की प्राकलन समिति के अध्यक्ष सरदिन्हा ने कहा कि हां हम खुश हैं। इन नेताओं ने समाज में हमेशा सामाजिक और सांप्रदायिक भेदभाव को बढ़ावा दिया।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी की चुनाव प्रचार प्रबंधन समिति का प्रमुख नियुक्त किए जाने के एक दिन बाद सोमवार को आडवाणी ने इस्तीफा दे दिया। गोवा में तीन दिनों तक चली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के आखिरी दिन रविवार को मोदी को प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया था।

मोदी उन्नयन विरोधी आडवाणी ओर उनके खेमे के नेताओं के विरोध को नजअंदाज करते हुए मोदी की नियुक्ति की गई। भाजपा के कद्दावर नेता अपनी बीमारी के बहाने गोवा बैठक से दूर रहे। सरदिन्हा ने कहा कि मोदी का भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया जाना कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि गुजरात के मुख्यमंत्री ने अपने अभियान की शुरुआत अपनी ही पार्टी में विभाजन से की है।

सरदिन्हा ने कहा कि उनकी नियुक्ति के एक दिन बाद उनकी पार्टी विभाजित हो गई। वे देश को कैसे एकजुट रखेंगे? उनकी नियुक्ति कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। अब हम निश्चित ही चुनाव (लोकसभा) में विजयी रहेंगे। (एजेंसी)

First Published: Monday, June 10, 2013, 18:01

comments powered by Disqus