Last Updated: Sunday, November 25, 2012, 09:46
ज़ी न्यूज़ ब्यूरोनई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के `आम आदमी पार्टी` की रविवार को दिल्ली में होने वाली रैली स्थगित कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इस रैली को निकालने की अनुमति देने से मना कर दिया। 26 नवंबर को जंतर-मंतर पर सार्वजनिक सभा से पहले अरविंद केजरीवाल ने राजघाट से शहीदी पार्क तक रैली निकालने की तैयारी कर रखी थी।
पार्टी आज कौशांबी कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक करने जा रही है। गौरतलब है कि इस पार्टी में अन्य दलों की तरह कोई अध्यक्ष नहीं होगा। महिलाओं को 20 फीसदी आरक्षण देने की व्यवस्था भी पार्टी में है।
केजरीवाल ने कहा है कि 26 नवंबर को जंतर-मंतर पर जुटने वाले लोगों को पार्टी का संस्थापक सदस्य माना जाएगा। 10 रुपए की सहयोग राशि देकर कोई भी तीन साल के लिए आम आदमी पार्टी का सदस्य बन सकता है। `आम आदमी पार्टी` का मकसद कानून निर्माण में ग्रामसभा को ज्यादा हिस्सेदारी देना और उच्चतर न्यायपालिका को आम आदमी के लिए ज्यादा सुलभ बनाना होगा। शनिवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई बैठक के दौरान पार्टी के संविधान को स्वीकार किया गया जिसमें देश में ‘स्वराज’ की स्थापना की बात कही गई।
First Published: Sunday, November 25, 2012, 09:46