आम चुनाव इसी साल होने की संभावना: शत्रुघ्न

आम चुनाव इसी साल होने की संभावना: शत्रुघ्न

पटना : पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद और सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने देश में आम चुनाव के 2013 में होने की संभावना जताते हुए मंगलवार को कहा कि जिस प्रकार से केंद्र की वर्तमान संप्रग सरकार घोटालों का सामना कर रही है और किशोरियों के साथ बलात्कार और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर जनता के बीच रोष व्याप्त है उसको देखते हुये समय पूर्व चुनाव के लिये वह तैयार हैं।

पटना के फतुहा में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिन्हा ने देश में आम चुनाव के 2013 में होने की संभावना व्यक्त करते हुये कहा कि जिस प्रकार से केंद्र की वर्तमान सपं्रग सरकार घोटालों का सामना कर रही है और किशोरियों के साथ बलात्कार और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर जनता के बीच रोष व्याप्त है, वह समय पूर्व चुनाव के लिये तैयार हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जनता भ्रष्टाचार में लिप्त और अक्षम सप्रंग सरकार से त्रस्त है ऐसे में राजग के सत्ता में आने की उम्मीद प्रबल है। शत्रुघ्न ने ग्रामसभा के महत्व को दर्शाते हुए उसे शहरों की जननी बताया। समारोह को विधायक प्रेम रंजन पटेल और पूर्व विधायक विनोद यादव ने भी संबोधित किया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 23, 2013, 23:30

comments powered by Disqus