इंदिरा गांधी को 95वीं जयंती पर राष्ट्र ने किया याद

इंदिरा गांधी को 95वीं जयंती पर राष्ट्र ने किया याद

इंदिरा गांधी को 95वीं जयंती पर राष्ट्र ने किया यादनई दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी समेत राष्ट्र ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 95वीं जयंती पर याद किया तथा दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन दोनों नेताओं ने आज यमुना तट पर इंदिरा गांधी के समाधि स्थल शक्तिस्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे और कमलनाथ आदि शक्तिस्थल गए एवं उन्होंने वहां पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुखर्जी, अंसारी और सोनिया ने तिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े।

इंदिरा गांधी के (रिकार्डेड) भाषण के साथ ही देशभक्ति संगीत बजाया गया। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उनका जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 19, 2012, 10:43

comments powered by Disqus