इसी साल चुनाव करा सकती है कांग्रेस: वेंकैया नायडू

इसी साल चुनाव करा सकती है कांग्रेस: वेंकैया नायडू

इसी साल चुनाव करा सकती है कांग्रेस: वेंकैया नायडू चेन्नई : भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि कांग्रेस नेतृत्व इसी साल संसद के मानसून सत्र के बाद लोकसभा चुनाव कराने की संभावना पर विचार कर सकती है।

वेंकैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पास ऐसी खबरें है कि कांग्रेस नेतृत्व समय से पूर्व लोकसभा चुनाव कराने पर विचार कर रही है और ऐसा संभव है कि मानसून सत्र के अंत में 2013 में चुनाव कराये जा सकते हैं। हमारे पास इसकी विश्वसनीय खबर है।’’ उन्होंने इस संदर्भ में सब्सिडी आधारित घरेलू रसोई गैस की संख्या को छह से बढाकर नौ करने, आधार कार्ड वितरण और सीधे नकद अंतरण योजना जैसे संप्रग सरकार के हाल के निर्णयों का हवाला दिया।

भाजपा नेता ने कहा कि संप्रग सरकार सभी मोचरे पर विफल रही है, इसलिए चुलाव 2013 में हों या 2014 में कांग्रेस की पराजय होगी। वेंकैया ने कहा कि भाजपा एकमात्र विकल्प है और तीसरा मोर्चा मृग मरीचिका है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 9, 2013, 19:05

comments powered by Disqus