‘उत्तर प्रदेश में नवरात्र बाद मोदी फूकेंगे चुनावी बिगुल, लखनऊ में होगी महारैली’| Narendr Modi

‘उत्तर प्रदेश में नवरात्र बाद मोदी फूकेंगे चुनावी बिगुल, लखनऊ में होगी महारैली’

‘उत्तर प्रदेश में नवरात्र बाद मोदी फूकेंगे चुनावी बिगुल, लखनऊ में होगी महारैली’ज़ी मीडिया ब्यूरो/आलोक कुमार राव

नई दिल्ली : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकने को बेताब है। सूत्रों की मानें तो नवरात्र के बाद सूबे में नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाएं होंगी और मोदी कुल 9 रैलियों को संबोधित करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक मोदी की रैलियों का कार्यक्रम भाजपा नवरात्र के बाद बनाएगी। मोदी की रैलियों के लिए पूरे प्रदेश को आठ जोन में बांटा गया है। इन सभी आठ जगहों पर मोदी रैली को संबोधित करेंगे। इन आठ जोन में रैली के बाद पार्टी लखनऊ में मोदी की महारैली का आयोजन करेगी जहां मोदी महारैली को संबोधित करेंगे।

देश में मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी रैलियों में उमड़ती लोगों की भीड़ से भाजपा का उत्साह बढ़ रहा है। भाजपा यह समझती है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में यदि उसे सत्ता में पहुंचना है तो उसे सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अच्छी खासी सीटें हासिल करनी होंगी तभी जाकर वह केंद्र पर अपना दावा पेश कर सकेगी।

मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त का उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी इसे अपने लिए एक बड़ा सकारात्मक चीज मान रही है।

First Published: Tuesday, September 17, 2013, 17:52

comments powered by Disqus