उपराष्ट्रपति का ताजिकिस्तान दौरा आज से

उपराष्ट्रपति का ताजिकिस्तान दौरा आज से

उपराष्ट्रपति का ताजिकिस्तान दौरा आज सेनई दिल्ली : उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी रविवार से चार दिन के लिए ताजिकिस्तान का आधिकारिक दौरा करेंगे। यह किसी भारतीय उपराष्ट्रपति की मध्य एशियाई देश की पहली यात्रा होगी। भारत और ताजिकिस्तान के बीच नजदीकी रणनीतिक रिश्ता है।

अंसारी दौरे के दौरान ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री के अलावा रक्षा, व्यापार और विदेश मंत्री से भी बातचीत करेंगे। वे खतलौन प्रांत में दुनिया के सबसे ऊंचे बांध न्यूरेक का भी दौरा करेंगे। वे ताजिक तकनीकी विश्वविद्यालय भी जाएंगे। यहां भारत ने एक आधुनिक इंजीनियरिंग कार्यशाला स्थापित किया है। इसका उद्घाटन 2011 में किया गया था।

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (यूरेशिया प्रभाग) अजय बिसारिया ने कहा कि ताजिकिस्तान की दो दशक पहले स्वतंतत्रता के बाद से दोनों देशों का संबंध मैत्रीपूर्ण रहा है। भारत के के लिए चारों ओर स्थल से घिरे ताजिकिस्तान का भू-रणनीतिक महत्व है। बिसारिया ने कहा कि अफगानिस्तान बातचीत के केंद्र में रहेगा।

ताजिकिस्तान, खासकर अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों के वर्ष 2014 में अफगानिस्तान छोड़ने को लेकर बेहद चितिंत है। अफगानिस्तान के भाड़े के सैनिकों को देश में प्रवेश करने की भी खबर मिली है। बिसारिया ने इस बात से इनकार कि ताजिकिस्तान में भारत के किसी लड़ाकू विमान को रखा गया। भारत केवल अयनी हवाईपट्टी के पुनर्निर्माण में शामिल है। अंसारी के साथ खाद्य राज्यमंत्री तारिक अनवर और राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा और हरसिमरत कौर सहित चार सांसद होंगे। (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 14, 2013, 11:18

comments powered by Disqus