Last Updated: Monday, October 1, 2012, 19:56

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 28 अक्तूबर को रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली एफडीआई और संप्रग सरकार के सुधार के अन्य उपायों के फायदे बताने के अभियान का हिस्सा होगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा किए गए सुधार के उपायों के फायदों के बारे में लोगों को बताने के लिए आने वाले दिनों में कई रैलियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा, रैलियां आयोजित होने जा रही हैं, जहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी बहु ब्रांड रिटेल में एफडीआई के फायदों के बारे में बताने वाले हैं।
दिल्ली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 28 अक्तूबर को आयोजित होने वाली रैली जिसे मनमोहन और सोनिया द्वारा संबोधित किया जाएगा, इस मुद्दे पर आयोजित की जाने वाली रैलियों की श्रृंखला की पहली कड़ी होगी। वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने इस मौके पर भाजपा पर एफडीआई के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। (एजेंसी)
First Published: Monday, October 1, 2012, 19:48