Last Updated: Tuesday, April 17, 2012, 08:05
नई दिल्ली : कांग्रेस ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भाजपा को मिल रही सफलता को यह कहते हुए कोई तवज्जो न न देने का प्रयास किया कि इसे सिर्फ निकाय चुनाव के रूप में देखा जाना चाहिए जबकि भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की हार के पीछे भ्रष्टाचार और मंहगाई मुख्य कारण है।
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि पिछली बार भाजपा एमसीडी का चुनाव जीती थी लेकिन विधानसभा में कांग्रेस सत्ता में आई। यहां तक कि कांग्रेस लोकसभा की सभी सातों सीट जीतने में कामयाब रही। एमसीडी के चुनाव को मात्र एमसीडी चुनाव के रूप में देखा जाना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू ने हालांकि कहा कि कांग्रेस की हार के पीछे भ्रष्टाचार और मंहगाई मुख्य कारण है।
उन्होंने कहा कि यह भाजपा की जीत है। एमसीडी चुनाव में भाजपा का सुशासन, कांग्रेस का भ्रष्टाचार और मंहगाई कांग्रेस पार्टी की हार के पीछे तीन मुख्य कारण रहे।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 17, 2012, 15:35