एस.एम. कृष्णा की हिना से टोक्यो में मुलाकात आज

एस.एम. कृष्णा की हिना से टोक्यो में मुलाकात आज

एस.एम. कृष्णा की हिना से टोक्यो में मुलाकात आजनई दिल्ली : विदेश सचिव स्तरीय वार्ता के दो दिन बाद, विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा आज टोक्यो में अपनी पाकिस्तानी समकक्ष हिना रब्बानी खार से मिलेंगे। कृष्णा अफगानिस्तान से जुड़े मुद्दों पर होने वाले एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस समय टोक्यो में हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, संभावना है कि कृष्णा 4 और 5 जून को हुई विदेश सचिव स्तरीय वार्ता के नतीजों की समीक्षा हिना के साथ करेंगे तथा पिछले वर्ष सितम्बर में उन दोनों के बीच हुई वार्ता के दौरान सामने आए मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। संभावना है कि कृष्णा 26/11 के षड्यंत्रकारी अबू जुंदाल हमजा से पूछताछ के दौरान हुए खुलासों का मुद्दा भी उठाएंगे। हमजा इस समय भारतीय पुलिस की हिरासत में है।

कृष्णा टोक्यो में विश्व के विभिन्न नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। कृष्णा अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि अपने जापानी और फ्रांसीसी समकक्षों क्रमश: कोइचिरो गाम्बा एवं लॉरेंट फैबियस से भी उनकी मुलाकात होगी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, July 8, 2012, 10:44

comments powered by Disqus