कर्नाटक चुनाव की नैया पार लगाएंगे एंटनी

कर्नाटक चुनाव की नैया पार लगाएंगे एंटनी

कर्नाटक चुनाव की नैया पार लगाएंगे एंटनीनई दिल्ली : कर्नाटक के निकाय चुनावों में सफलता से उत्साहित कांग्रेस ने पांच मई को राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए आज रक्षा मंत्री एके एंटनी के नेतृत्व में एक उच्चाधिकार प्राप्त समन्वय एवं निगरानी समिति का गठन किया।

राज्य में 10 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी जब उम्मीदवार 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए नामांकन भरना शुरू कर सकेंगे। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के साथ आज से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एंटनी को जहां समिति का मुखिया नियुक्त किया है, वहीं इसके सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी, प्रवासी मामलों के मंत्री व्यालार रवि, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिनो फलेरियो और युवा एवं खेल मामलों के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल हैं।

कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक मामलों के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के मुखिया जी परमेश्वर और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया भी समिति के पदेन सदस्य होंगे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 20, 2013, 23:44

comments powered by Disqus