कल्याण सिंह की पार्टी का बीजेपी में आज होगा विलय-Kalyan Singh’s party to merge with BJP, again

कल्याण सिंह की पार्टी का बीजेपी में आज होगा विलय

कल्याण सिंह की पार्टी का बीजेपी में आज होगा विलयलखनऊ : कल्याण सिंह की पार्ट जनक्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) का आज बीजेपी में विलय हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले सपा, बसपा और कांग्रेस के विरुद्ध राष्ट्रवादी ताकतों के एकत्रीकरण का फैसला किया है और इस क्रम में आज लखनऊ में हो रही ‘अटल शंखनाद रैली’ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्टी जनक्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) का भाजपा में विलय हो जाएगा।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने सोमवार को होने वाली ‘अटल शंखनाद रैली’ को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का आगाज बताते हुए आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने सपा, बसपा और कांग्रेस के विरुद्ध राष्ट्रवादी ताकतों के एकत्रीकरण का फैसला किया है ।

अटल शंखनाद रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय एवं प्रदेश के नेतागण संबोधित करेंगे, बाजपेयी ने रैली के जरिए पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ता शक्ति को नमन करके वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। बाजपेयी ने बताया कि इसी मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गडकरी पार्टी की टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा 18001022024 की भी शुरुआत करेंगे, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अथवा कार्यकर्ता पार्टी से संबंधित सुझाव दर्ज करा सकेगा।

First Published: Monday, January 21, 2013, 10:31

comments powered by Disqus