कश्मीर में LoC पर पाक ने फिर की गोलीबारी : सेना

कश्मीर में LoC पर पाक ने फिर की गोलीबारी : सेना

नई दिल्ली : पाकिस्तानी सेना ने दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम का शुक्रवार को फिर से उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के टूटमारी गली सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलियां दागीं। सेना के सूत्रों ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार शाम सवा सात बजे कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप टूटमारी गली में हमारी चौकियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी और हमारे सैनिकों ने भी उसी की भाषा में जवाब दिया।’

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार और छोटे हथियार भी उपयोग किए। गोलीबारी अब कमोबेश रूक गई है। जनवरी में पाकिस्तानी सैनिकों ने अपने विशेष बलों एवं लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के साथ मिलकर घुसपैठ की थी और लांस नायक सूबेदार सिंह और हेमराज की हत्या कर दी थी। उन्होंने दोनों में से एक का सिर धड़ से अलग कर दिया था। इस घटना के बाद दोनों देशों में बड़ा गतिरोध पैदा हो गया था। दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों की बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हुई।

First Published: Friday, May 24, 2013, 23:12

comments powered by Disqus