कसाब की निगरानी में लगा दस्ता वापस

कसाब की निगरानी में लगा दस्ता वापस

नई दिल्ली : मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद, मुंबई हमला मामले के दोषी पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब की निगरानी कर रही आईटीबीपी की टुकड़ी को जल्द ही वापस बुला लिया जाएगा।

प्रक्रिया के अनुसार, केंद्रीय बल के एक विशेष दस्ते को सौंपा गया विशेष कार्य जब पूरा हो जाता है तब केंद्रीय गृह मंत्रालय उस टुकड़ी को कार्य मुक्त करने के लिए बल के मुख्यालय को एक आदेश जारी करता है।

अर्धसैनिक बल के सूत्रों ने बताया कि दस्ते को कसाब की निगरानी का कार्य सौंपा गया था और अब उसे कार्यमुक्त कर वापस बुला लिया जाएगा। पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को जब से मुंबई की विशेष जेल ‘आर्थर रोड जेल’ में बंद किया गया था तब से ही वहां भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 300 जवानों की टुकड़ी तैनात थी। कसाब को आज पुणे की यरवदा जेल में फांसी दे दी गई। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, November 21, 2012, 12:30

comments powered by Disqus