कसाब को फांसी देकर आतंकियों को कड़ा संदेश दिया: निकम

कसाब को फांसी देकर आतंकियों को कड़ा संदेश दिया: निकम

कसाब को फांसी देकर आतंकियों को कड़ा संदेश दिया: निकम ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

मुंबई : मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकी हमले के अकेले जीवित बजे पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को बुधवार सुबह पुणे की यरवडा जेल में फांसी दे दी गई। कसाब को फांसी पर लटकाए जाने के बाद विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने कहा कि हां, बुधवार सुबह 7.30 बजे कसाब को यरवडा केंद्रीय जेल में फांसी दे दी गई। निकम ने अदालत में 26/11 के आतंकवादी हमले का मामला लड़ा था।

निकम ने कहा कि आज कहा कि मुंबई हमले के दोषी कसाब को फांसी दिए जाने पर वह बहुत खुश हैं। मेरे खुश होने के दो कारण हैं। पहला, मुंबई हमले के पीडि़तों को कुछ न्‍याय मिला है और दूसरा हमने आतंकियों को कड़ा संदेश दिया है।

गौर हो कि कसाब की दया याचिका राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार रात खारिज कर दी थी। इसके कुछ समय बाद रात में ही कसाब को भारी सुरक्षा के बीच पुणे की उच्च-सुरक्षा वाली यरवडा जेल में स्थानांतरित किया गया। जेल परिसर में बुधवार सुबह 7.30 बजे उसे फांसी दे दी गई। इसके बाद डॉक्टर्स की एक टीम ने उसकी मौत की घोषणा कर दी। अभी यह यह खुलासा नहीं किया गया है कि कसाब को कहां दफनाया जाएगा। कसाब को मुम्बई पर हुए इस क्रूर आतंकवादी हमले की चौथी बरसी से ठीक पांच दिन पहले फांसी दी गई है। मुम्बई हमले में 166 लोग मारे गए थे।

First Published: Wednesday, November 21, 2012, 10:13

comments powered by Disqus