कांग्रेस आज मनाएगा अपना 127वां स्थापना दिवस

कांग्रेस आज मनाएगा अपना 127वां स्थापना दिवस

कांग्रेस आज मनाएगा अपना 127वां स्थापना दिवसनई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव राहुल गांधी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शुक्रवार को पार्टी के 127 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय में उपस्थित होंगे।

पार्टी अध्यक्ष इस मौके पर 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस का तिरंगा ध्वज फहराएंगी। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उनकी बातचीत होने की भी उम्मीद है। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सभी राज्यों और जिलों में पार्टी मुख्यालयों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें संबद्ध क्षेत्र के नेता शरीक होंगे।

पार्टी अगले आम चुनाव से पहले नए विचारों को खोजने के लिए अगले महीने जयपुर में होने वाले चिंतन शिविर की भी तैयारियां कर रही हैं। बहरहाल, पार्टी सचिवालय में किसी भी वक्त बदलाव होने की संभावना है ताकि अगले आम चुनाव से पहले ‘वार टीम’ बनाई जा सके। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 27, 2012, 18:37

comments powered by Disqus