कांग्रेस की महारैली में विपक्ष पर जमकर बरसे राहुल

कांग्रेस की महारैली में विपक्ष पर जमकर बरसे राहुल

कांग्रेस की महारैली में विपक्ष पर जमकर बरसे राहुलज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली रविवार को शुरू हुई। इस महारैली में लोगों को संबोधित करने के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी पहुंचे।

इस मौके पर जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज राजनीतिक पार्टियों के लिए आम हिंदुस्‍तान की आवाज को पार्टी में लाना है। युवाओं को आगे लाना है। कांग्रेस को युवाओं के लिए दरवाजे खोलने हैं। राजनीतिक सिस्‍टम को बदलकर दिखाएंगे। विपक्ष हमेशा नकारात्‍मक बातें करता है। विपक्ष की भूमिका सिर्फ नकारात्‍मक रह गई है। विपक्ष बिना सोचे एफडीआई का विरोध करता है। जबकि एफडीआई का प्रस्‍ताव बीजेपी ही लेकर आई थी। आज बीजेपी एफडीआई को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। हम खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर काफी गंभीर हैं।


कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी (यूपीए) सरकार ने देश भर में मनरेगा को लागू किया। खाद्य सुरक्षा बिल को लेकर हम गंभीर हैं। कांग्रेस ने देश को आरटीआई जैसा कानून दिया। हम भूमि अधिग्रहण कानून जल्‍द लाएंगे। साथ ही, लोकपाल बिल को पास करवाएंगे। विपक्ष ने लोकपाल बिल पास नहीं होने दिया। विपक्ष ने बिना मुद्दे के विरोध किया। राहुल ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने दिल्‍ली को बदल डाला। हम गरीबों के हित में कई कदम उठा रहे हैं। जो आधी रोटी खाता है, उसे पूरी रोटी देंगे।

First Published: Sunday, November 4, 2012, 12:34

comments powered by Disqus