Last Updated: Friday, August 16, 2013, 23:26
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस को `मोदी भय` ने जकड़ लिया है।
पार्टी की प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस और सरकार भाजपा की प्रचार समिति के प्रमुख गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हर बात का तत्परता से प्रतिक्रिया व्यक्त करती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी भय के बढ़ने से इस बात का संदेह बढ़ रहा है कि सत्ताधारी दल के मंत्रियों ने रोजमर्रा के कामकाज में हिस्सा लेना बंद कर दिया है।
मोदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना की। कांग्रेस के नेताओं ने मोदी के इस आचरण की घोर निंदा की। सीतारमण ने कहा कि सरकार का ध्यान कामकाज से ज्यादा भाजपा पर हमला बोलने पर है। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 16, 2013, 23:26