कांग्रेस ने किया मायावती पर पलटवार - Zee News हिंदी

कांग्रेस ने किया मायावती पर पलटवार

नई दिल्ली : कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती पर पलटवार करते हुए उन पर दलित वोटों की राजनीति कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री केवल अपना उत्थान कर रही हैं जबकि कांग्रेस ने आदिवासियों, दलितों और कमजोर वर्गों के लिए संघर्ष किया है।

 

सिंह ने कहा, ‘‘लखनऊ की हर महत्वपूर्ण संपत्ति मायावती की है। वह क्या करती हैं, कैसे ये संपत्तियां अधिग्रहित करती हैं, उन्हें हमें बताना चाहिए।’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री के पद पर मनमोहन सिंह के स्थान पर किसी और को लाने का इरादा नहीं है। सिंह कहा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह एक ईमानदार नेता हैं, पद खाली नहीं है ऐसे में दूसरे प्रधानमंत्री का सवाल ही कहां है।’ वह मायावती के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार या केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे को प्रधानमंत्री बना सकती है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, October 15, 2011, 00:21

comments powered by Disqus