कांग्रेस ने देश को खाई में धकेला : आईएसी

कांग्रेस ने देश को खाई में धकेला : आईएसी

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले इंडिया अगेन्स्ट करप्शन (आईएसी) ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश को खाई में धकेल दिया लेकिन अब देश को बचाने के लिए हो हल्ला मचा रही है।

आईएसी के वरिष्ठ सदस्य मनीष सिसौदिया ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को देश की सेवा के लिए संसद में भेजा गया वे वास्तव में इसे बेच रहे हैं। वे संसद में कुछ नहीं करते जबकि रामलीला मैदान में हो हल्ला मचा रहे हैं।’ मल्टीब्रांड में एफडीआई के समर्थन में वह कांग्रेस की रामलीला मैदान में हो रही रैली का जिक्र कर रहे थे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के भाषणों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को खाई में धकेल दिया।

मनीष ने कहा, ‘आप आठ वर्षों से सत्ता में हैं। देश को बचाने के बजाय आपने इसे नष्ट कर दिया।’ जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विट किया, ‘क्या फ्लॉप शो है.. भाषण घातक थे। भीड़ में कोई उत्साह नहीं था। किराए की भीड़।’ (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 4, 2012, 19:17

comments powered by Disqus