कांग्रेस संगठन में फेरबदल, माकन-जोशी महासचिव बने

कांग्रेस संगठन में फेरबदल, माकन-जोशी महासचिव बने

कांग्रेस संगठन में फेरबदल, माकन-जोशी महासचिव बनेनई दिल्ली : कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनाव मुकाबले के लिए राहुल गांधी की टीम गठित करते हुए रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्रियों अजय माकन और सीपी जोशी को अंबिका सोनी और गुरूदास कामत के साथ महासचिव नियुक्त किया जबकि गुलाम नबी आजाद और आस्कर फर्नांडिस को पद से मुक्त कर दिया गया।

पार्टी संगठन में बडे पैमाने पर फेरबदल करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अहमद पटेल को अपना राजनीतिक सचिव बरकार रखा वहीं अंबिका सोनी को महासचिव नियुक्त करते हुए उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय (सीपीओ) का प्रभारी बनाया गया।

करीब एक दशक पहले सोनी राजनीतिक सचिव थीं। उनके बाद पटेल को इस पद पर नियुक्त किया गया। सोनी को पहले भी सीपीओ का प्रभार दिया गया था।

राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले गुजरात के मधुसूदन मिस्त्री को अहम माने जाने वाले उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है जबकि दिग्विजय सिंह को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गोवा की जिम्मेदारी दी गयी है।

महासचिव पद से हटाए जाने वालों में विलास मुत्तमवार और बीरेंद्र सिंह शामिल हैं। अन्य राज्यों के प्रभारियों जगमीत सिंह बरार, जगदीश टाइटलर और गुलचैन सिंह चरक को फिर से नियुक्त नहीं किया गया है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, June 16, 2013, 17:00

comments powered by Disqus