काटजू की आलोचना पर जेटली पर बरसे दिग्गी

काटजू की आलोचना करने पर जेटली पर बरसे दिग्गी

काटजू की आलोचना करने पर जेटली पर बरसे दिग्गीनई दिल्ली : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय प्रेस परिषद के प्रमुख मार्कण्डेय काटजू की आलोचना के लिए भाजपा नेता अरूण जेटली पर हमला बोलते हुए उनकी आलोचना को ‘अनावश्यक और अजीब’ बताया। जेटली ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करने पर काटजू को आड़े हाथों लिया था।

सिंह ने एक बयान में जेटली द्वारा उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश काटजू की आलोचना को लेकर आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि काटजू ने गुजरात में विकास को लेकर एक समाचारपत्र में अपने लेख में जो कहा वह सार्वजनिक रूप से आधिकारिक सूत्रों से मिले तथ्यों पर आधारित है।

सिंह ने अपने बयान में कहा कि मैं न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू के खिलाफ अरूण जेटली के अनावश्यक और अजीब बयान से पूरी तरह आश्चर्यचकित हूं। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 18, 2013, 08:14

comments powered by Disqus